Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अतिक्रमित संरचना हटाने के लिए वीरगंज महानगरपालिका ने दिया ७ दिनों का समय

 
वीरगंज स्थित घंटाघर/फाईल तस्वीर

वीरगंज, १५ फरवरी । वीरगंज महानगरपालिका ने सडक, फुटपाथ और नाला अतिक्रमण कर निर्मित संरचना हटाने के लिए ७ दिनों का समय दिया है । महानगर ने कहा है कि निर्धारित समय में ऐसी संरचना अगर नहीं हटाया जाता है तो महानगर की ओर से ही उसको हटाया जाएगा । एक सूचना प्रकाशित करते हुए महानगर ने कहा है कि अगर महानगरपालिका की ओर से ऐसी संरचना हटना होगा तो उसमें जो लागत आती है, वह संबंधित व्यक्तियों की ओर से ही वसूल की जाएगी । महानगरपालिका का कहना है कि अतिक्रमित जमीन वापसी के लिए यह अभियान शुरु हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *