Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में ई–रिक्सा दुर्घटना, १८ माह के बच्चे की मौत

 

वीरगंज, १५ फरवरी । वीरगंज में ई–रिक्सा दुर्घटना होने से एक १८ माह के बच्चे की मौत हो गई है । बिहिबार अपरान्ह ३ बजे वीरगंज महानगरपालिका वडा नं. १० टाउन हल सडकखण्ड में ना१ह ३७४० नम्बर की ई–रिक्सा दुर्घटना हो गई थी । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार दुर्घटना में पानीटंकी निवासी राजीव कुमार माली के १८ माह के पुत्र रिशव माली की मौत हो गई है ।
अनियन्त्रित होकर रिक्सा दुर्घटना हुई थी । रिक्सा में सवार राजीव और उनके पुत्र के शर पर चोट लग गई थी । दोनों को उपचार के लिए एडभान्स अस्पताल पहुँचाया गया । उपचार के दौरान रिशव के नाक से खून निकल रहा था, जो बंद ना होने से उनको नेशनल मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया । लेकिन वहीं उनकी मृत्यु हो गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *