Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज २६०वां सेना दिवस

 

काठमांडू, ६ फागुन

 

नेपाली सेना आज अपना २६० वां स्थापना दिवस मना रही है । आज ही दिन नेपाली सेना की स्थापना हुई थी । जिसे सेना दिवस के रुप में मनाया जाता है । नेपाली सेना गठन करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष नेपाली सेना महाशिवरात्री के ही दिन सेना दिवस मनाती आ रही है ।
इसी क्रम में सैनिक मञ्च में बिशेष कार्यक्रम के साथ ही सेना, सेना दिवस मना रही है । इस अवसर पर सैनिक मञ्च में झाँकी, घोड़ा दौड़, नेपाली सेना का सैनिक परेड, शक्ति प्रदर्शन,हथियार से सुसज्जित सवारी से लेकर हेलिकोप्टर से पुष्पों की वर्षा की जाती है ।
आज राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की उपस्थिति में सैनिक मंच टुंडिखेल में सुबह ११ बजे विशेष प्रदर्शन करेगी । जहाँ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, प्रधानन्याधिस, सभामुख, उपप्रधानमन्त्री,अन्य मंत्री, संबैधानिक निकाय के प्रमुख और सदस्यों तथा सरकार के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी । इस बार के सेना दिवस के अवसर पर अतिथि के रुप में भारत के पूर्व सेना अध्यक्षों को निमंत्रण दी गई है । आज के इस अवसर पर सैनिक मंच टुंडिखेल में आयोजित कार्यक्रम में उन लागों की भी सहभागिता होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *