Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस की ओर से राजनीतिक दल से बाहर रहे व्यक्तित्व को राष्ट्रपति प्रस्ताव होना चाहिएः डॉ. कोइराला

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि भावी राष्ट्रपति राजनीतिक दल से बाहर रहे व्यक्तित्व होना चाहिए । उनका कहना है कि ऐसे व्यक्तित्व को ही नेपाली कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्यासी बनाना होगा । नेपाल प्रेस युनियन सिन्धुली की ओर से आज सिन्धुलीमाडी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस के भीतर पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, पूर्वमहामन्त्री कृष्णप्रसाद सिटौला आदि का नाम भावी राष्ट्रपति के रुप में चर्चा में आया है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में डा. कोइराला ने कहा– ‘राष्ट्रीय सहमति में राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने की बात हो रहा है । ऐसे उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी से आबद्ध व्यक्तित्व में सम्भव नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *