बिकास बैंकों ने घटाए ब्याजदर, चैत १ गते से होगी लागू
काठमांडू, ३० फागुन –
वर्तमान अवस्था को ध्यान में रखकर अन्ततः विकास बैंकों ने ब्याजदर घटाने का निर्णय किया है । डेभलपमेन्ट बैंकर्स एसोसिएशन ने सोमवार को हुई बैठक में चैत १ गते से लागू होने के लिए मुद्दति निक्षेप के ब्याजदर अधिकतम ०.२५ प्रतिशत तक घटाने का निर्णय लिया है ।
जिसके अनुसार चैत १ गते से १ वर्ष या उससे भी ज्यादा अवधि के लिए व्यक्तिगत मुद्दति निक्षेप के ब्याजदर ११.६० प्रतिशत कायम की है । एक वर्ष या उससे भी कम अवधि के व्यक्तिगत मुद्दति निक्षेप के ब्याजदर को घटाकर ११.५० प्रतिशत में रखने का निर्णय किया है । इधर चैत में संस्थागत मुद्दति निक्षेप के ब्याजदर घटाकर ९.५० और रेमिट्यान्स में १२.५० प्रतिशत ब्याजदर कायम की है ।


