Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद श्रेष्ठ के सचिवालय ने कहा कि आवाज सम्पादन करके नियोजित रूप में श्रेष्ठ के विरुद्ध षड्यन्त्र किया जा रहा है ।

 

काठमांडू, २७ चैत –

रविवार को अचानक से एक खबर चारों तरफ फैली की राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सांसद ड‘ा. ढाका कुमार श्रेष्ठ ने व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं से दो करोड़ रुपए की मांग की थी । साथ ही साथ उसके बार्गेनिङ का ओडियो भी सार्वजनिक किया गया । लेकिन रविवार की ही रात को विज्ञप्ति जारी करते हुए सांसद श्रेष्ठ के सचिवालय ने कहा कि आवाज सम्पादन करके नियोजित रूप में श्रेष्ठ के विरुद्ध षड्यन्त्र किया जा रहा है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि – “आज २०७९÷१२÷२६ गते एक ऑनलाइन मिडिया ने माननीय डॉ. ढाका कुमार श्रेष्ठ तथा एक दूसरे व्यक्ति के बीच फोन संवाद किया तथा उसी संवाद में बोले गए अभिव्यक्तियों को जो कि माननीय डॉ. ढाका कुमार श्रेष्ठ के नहीं है । उसी आवाज को सम्पादन (इडिट) करके नियोजित रूप में माननीय डा. ढाका कुमार श्रेष्ठ के राजनैतिक भविष्य को लक्षित करके यह षडयन्त्र किया गया है ।” आगे विज्ञप्ति में कहा गया है कि माननीय डा. ढाका कुमार श्रेष्ठ के इज्जत, मान, मर्यादा को गिराने के लिए कुछ समूह हाथ धोकर लगे हुए हैं यह स्पष्ट है । विज्ञप्ति में ओडियो सार्वजनिक करने के लिए मिडिया विरुद्ध विद्युतीय ऐन, २०६४ अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है ।

यह भी पढें   ब्रेकिंग न्यूज़: नेपाल ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड रॉकेट 'गरुड़' का सफल परीक्षण

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com