अन्तरजातीय विवाह करने वाले ६० जोड़ी को सम्मानित किया गया
काठमांडू, २७ चैत –
जुम्ला में अन्तरजातीय विवाह करने वाले ६० जोड़ी को सम्मानित किया गया है । नेकपा माओवादी केन्द्र निकट दलित मुक्ति मोर्चा जुम्ला ने अन्तरजातीय विवाह करने वाले ६० जोड़ी का सम्मान किया है । दलित मुक्ति मोर्चा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रबहादुर नेपाली ने बताया कि विद्यमान जातीय विभेद को तोड़कर विवाह करने वाले जोडि़ को सम्मान किया है । विद्यमान अवस्था में उन्हें हौसला प्रदान करने के उद्देश्य से सम्मान किया गया है ।
सम्मानित अन्तरजातीय जोडि़ को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया । जुम्ला गुठिचौर गाँवपालिका निवासी उमेश परियार ने कहा कि इस तरह के काम करने वालों को अपने परिवार से भी और ज्यादा हौसला मिल तो बेहतर ।
कार्यक्रम में दलित समुदाय से निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधि तथा कर्मचारियों को भी सम्मान किया गया है । कर्णाली प्रदेश सरकार के सचेतक तथा प्रदेश सांसद रणसिंह परियार ने कहा कि दलित द्वारा बनाए गए घर में रहना लेकिन पानी नहीं पीना । इस तरह की प्रवृत्ति को हटाना होगा । उनका मानना है कि धीरे धीरे इस तरह की प्रवृति हट जाएगी ।


