Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद श्रेष्ठ ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी सहयोग नहीं करती है तो ’कोर टीम’ सार्वजनिक की जाएगी

 

काठमांडू, २९ चैत –


रास्वपा के सांसद ढाकाकुमार श्रेष्ठ ने कहा कि समस्या के समय और कुछ हो न हो लेकिन पार्टी को मेरी सहायता करनी चाहिए । एक सदस्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये बातें श्रेष्ठ ने छानबिन समिति के अपने बयान देने के क्रम में कही ।
उनके अनुसार श्रेष्ठ ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी ने कार्यवाही करके साधारण सदस्य समेत नहीं रहने की अवस्था आती है तो वो स्वयं कोर टीम का खुलासा करेंगे । सांसद श्रेष्ठ के बारे में कछु ही दिन पहले एक ओडियों सार्वजनिक करके यह बताया गया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य मन्त्री बनने के लिए पार्टी को सहयोग करने के लिए २ करोड़ घुस की मांग की थी ।

यह भी पढें   बेचन झा को एक वर्ष कैद और १० हजार रुपये जुर्माना

मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईँ से उन्होंने घुस मांगी ये अडियो सार्वजनिक होने के बाद पार्टी ने छानबिन समिति बनाकर ७२ घण्टा के भीतर प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की बात कही थी । छानबिन समिति ने श्रेष्ठ से मंगलवार को एक घण्टा से भी ज्यादा बयान लिया था । बयान के क्रम में ही श्रेष्ठ ने बताया कि ये उनके द्वारा नहीं कही गई बातें हैं । उन्होंने बताया कि “किसी ने क्यारिकेचर करके बनाया है । लेकिन बाद में अपनी गलती को महसूस करते हुए उन्हो.ने बताया कि कोई उन्हें फसाने की कोशिश कर रहा है । इस समस्या की अवस्था में यदि पार्टी ने साथ नहीं दिया तो को कोर टिम सार्वजनिक कर दूँगा ।” इसी बीच रास्वपा आज २ बजे केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई है और उसके बाद पत्रकार सम्मेलन करने की तैयारी कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *