मुफ्त उपचार के लिए राष्ट्रपति– सांसद सिंह का व्यंग्य
काठमांडू, १० असार
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के सांसद दीपक बहादुर सिंह ने मुफ्त ईलाज के लिए नेपाल में राष्ट्रपति चयन किए जाने की बात कही है ।
आज (रविवार) को हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद बाहर निकल कर व्यंग्य करते हुए सिंह ने संचारकर्मियों से कहा कि इस देश में राष्ट्रपति का पद एक व्यंग्य बनकर रह गया है । उन्होंने कहा कि यहाँ मुफ्त ईलाज पाने के लिए ही राष्ट्रपति बनाया जाता है ।
उन्होंने कहा कि देश को शुरु से ही बिमार राष्ट्रपति मिल रहा है । राष्ट्रपति बनने के बाद उनलोगों का उपचार मुफ्त में किया जाता रहा है ।
उन्होंने कहा कि – उपराष्ट्रपति या राष्ट्रपति पर एक बहुत बड़ी रकम खर्च की जाती है जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितने भी राष्ट्रपति हुए हैं सभी ने देश के लिए कुछ नहीं किया जो कुछ भी किया है वह पार्टी के लिए ही किया है ।


