Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, ११ असार
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने पशुपतिनाथ के शिवलिङ्ग में रखे गए सोने के जलहरी का नाप तौल और गुणस्तर ( क्यारेट) परीक्षण कर लिया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी, नेपाल प्रहरी, जनप्रतिनिधि तथा पशुपति क्षेत्र विकास कोष के साथ अन्य ने पशुपतिनाथ मन्दिर के भीतर रखे जलहरी का नाप तौल और परीक्षण किया है ।
सोने की जलहरी को नाप तौल और परीक्षण के लिए पशुपतिनाथ मन्दिर के उत्तरतर्फ के रुद्रगारेश्वर में लाया गया । जलहरी का निर्माण उसी स्थान में किया गया था । पशुपति क्षेत्र विकास कोष के कार्यकारी निर्देशक डॉ. घनश्याम खतिवडा के अनुसार जलहरी, जलहरी में लगाए गए दो थान पेटिका के साथ कुल एक सौ छ दशमलव ४३२५ किलोग्राम सोना पाया गया है । सोना के जलहरी को कसने के लिए जो काटी बनाई गई है उसे भी नापा गया है । नापने पर १.३७५ किलोग्राम पाया गया है । सोना का गुणस्तर परीक्षण में २२ क्यारेट का सोना जलहरी में प्रयोग किया गया ।

यह भी पढें   गणतंत्र ने हमें संपूर्ण राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी है : राष्ट्रपति पौडेल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *