भारत के उड़ीसा में हुई बस दुर्घटना में ११ लोगों की मृत्यु तथा ८ घायल
काठमांडू, ११ असार
भारत के उड़ीसा में यात्री बस के दुर्घटना होने से ११ लोगों की मृत्यु हो गई है साथ ही आठ यात्री गंभीर रुप से घायल हैं ।
सामाचार एजेन्सी एएनआई के अनुसार उड़ीसा के गंजम जिला में बीति रात बस दुर्घटनाग्रस्त हुई ।
उड़ीसा राज्य सड़क परिवहन निगम के बस और एक निजी बस में ठोकर लगने से दुर्घटना हुई है । सभी मृतक निजी बस में सवार थे ।
उड़ीसा के मुख्यमन्त्री ने दुर्घटना के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को ३–३ लाख रुपया राहत उपलब्ध कराने की घोषणा की है ।


