Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘वियतजेट’ के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण उत्तरी फिलीपीन में आपात स्थिति में उतारा

 

मनीला, एजेंसी।

‘वियतजेट’ के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह उत्तरी फिलीपीन में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में 214 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री और चालक दल को चोट नहीं आई।

फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, ‘एयरबस ए-321’ दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन से वियतनाम जा रहा था, तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई और उसे इलोकोस नॉर्ट प्रांत में लाओआग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा।

यह भी पढें   *आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 25 अक्टुबर 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2083

प्लेन के किसी इंजन में कोई खराबी नहीं
नागरिक उड्डयन एजेंसी के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘पायलट ने किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की। उसने ‘टावर’ को तकनीकी समस्या की जानकारी दी। हालांकि किसी इंजन में खराबी की सूचना नहीं मिली है।’’

अपोलोनियो ने बताया कि यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है, जिसके बुधवार को पहुंचने की उम्मीद है। जब तक यात्रियों से हवाई अड्डे के ‘लाउंज’ में इंतजार करने को कहा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com