Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘दुनिया में सबसे अच्छी माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी’

 

न्यू यॉर्क।। माइक्रोसॉफ्ट ना केवल सॉफ्टवेयर सेक्टर में टॉप पर है बल्कि काम करने के लिहाज से भी वह दुनिया की नंबर वन कंपनी है। यह नतीजा है ह्यूमन रिर्सोस कंसल्टेंसी कंपनी – द ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट के सर्वे का। खास बात यह है कि 25 कंपनियों की इस लिस्ट में सभी टॉप टेन कंपनियां अमेरिका की हैं। इस सर्वे में दुनिया भर के 25 लाख से ज्यादा कर्मचारियों से पूछा गया कि जिस कंपनी में वे काम करते हैं वह कैसी है।

यह भी पढें   शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें

सॉफ्टवेयर कंपनी SAS को दूसरा और नेटवर्क स्टोरेज कंपनी NetApp को तीसरा नंबर मिला है, जबकि इंटरनेट कंपनी गूगल चौथे नंबर पर है। पांचवे पायदान पर लॉजिस्टिक्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी फेडेक्स एक्सप्रेस है। इस सूची में 25 में 18 कंपनियां अमेरिका की ही हैं और कोई एशियाई कंपनी नहीं है।

टॉप टेन कंपनियों में सिस्को (6), होटेल सेक्टर की मैरियट (7), फूड ऐंड बेवरेज प्रवाइडर्स में मैक्डॉनल्ड (8), पर्सनल और हाउसहोल्ड गुड्स बनाने वाली कंपनी किम्बर्ले (9) और एससी जॉनसन (10) नंबर हैं।

यह भी पढें   पुनर्स्थापना और पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका देगा 31 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता

यह लिस्ट तैयार करने वाली कंपनी का कहना है, इस सर्वे से पता चलता है कि जिन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को विश्वास, गर्व और आपसी सौहार्द का माहौल दिया है, वही टॉप पर हैं।

इस कंपनी में तमाम शर्तों के अलावा उन्हीं कंपनियों को चुना गया था जिनके दुनिया भर में पांच हजार कर्मचारी थे और जिनके वर्कफोर्स का 40 पर्सेंट या पांच हजार सदस्य उनके पैतृक देश से बाहर काम कर रहे थे।

यह भी पढें   सर्वसम्मति से पारित हुआ ओली का राजनीतिक प्रतिवेदन

टॉप टेन के अलावा बाकी हैं ब्रिटेन की डियागो (11), अमेरिकन एक्सप्रेस (12), मेडिकल सेक्टर की मेडट्रॉनिक (13), इंटेल (14), हिल्टी (15), 3एम (16), टेलिफोनिका (17), नैशनल इंस्ट्रूमेंट्स (18), मार्स (19), एक्सेंचर (20), रोशे (21), नोवो नॉर्डिस्क (22), कोका कोला कंपनी (23), अटेंटो (24) और क्विनटाइल्स (25)।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com