Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले लुम्बिनी के अध्यक्ष में विष्णु पौडेल पक्ष के राधाकृष्ण विजयी

 

काठमांडू, २० भादव नेकपा एमाले लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष में पाल्पा के राधाकृष्ण कंडेल विजयी हुए हैं । बुटवल अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में बुधबार की सुबह सार्वजनिक अन्तिम मत परिणाम अनुसार अध्यक्ष के लिए दूसरे उम्मीदवार प्युठान के हरि रिजाल को २ मत से पीछे छोड़ते हुए कंडेल विजयी हुए हैं । विजयी कंडेल ने ४७९ मत प्राप्त किए । रिजाल को ४७७ मत प्राप्त हुए यह जानकारी प्रमुख निर्वाचन अधिकृत हरिप्रसाद भण्डारी ने दी । सहमति में नेतृत्व चयन करने का प्रयास असफल होने के बाद ही प्यानल सहित चुनाव में प्रतिस्पर्धा किया गया था । पदाधिकारी में एक उपसचिव के बाहेक और सभी विष्णु पौडेल पक्ष के कंडेल प्यानल के ही उम्मीदवार विजयी हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com