Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

G20 का नया सदस्य बना अफ्रीकी यूनियन, भारत के पीएम मोदी ने किया एलान

 

नई दिल्ली

दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्षों के आगमन के बाद पीएम मोदी के भाषण से G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इसका आयोजन किया जा रहा है, जहां विश्व के कई दिग्गज नेता और उद्योग जगत से जुड़े नेता पहुंचे हुए हैं ।

G20 का सदस्य बना अफ्रीकी यूनियन
पीएम मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के साथ विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन में स्वागत किया। पीएम ने इसके बाद सम्मेलन का आगाज करते हुए सबसे पहले अफ्रीकी यूनियन का जी20 का सदस्य बनने का एलान किया।

यह भी पढें   ठगी और संगठित अपराध के आरोप में पूर्व मंत्रियों सहित छह लोग गिरफ्तार

पुरानी चुनौतियां नए समाधान मांग रही: पीएम मोदी
पीएम ने सभी देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का ये समय पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला और नई दिशा देने वाला एक महत्त्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि ये वो समय है जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं, इसलिए हमें मानव केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाना होगा और मिलकर आगे बढ़ना होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com