Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव अधिकार तथा शान्ति समाज की  २०वीं साधारण सभा सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज जिला शाखा की २० वीं साधारण सभा असोज ६ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ है ।

मानव अधिकार तथा शान्ति समाज जिला शाखा के दीप पन्थीद्वारा नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के सभा हाल में सञ्चालित कार्यक्रम में समाज के सभापति पे्रम कुमार शर्मा के अध्यक्षता में केन्द्रीय सचिव निर्मल नेपाली के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ वह कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज जिला शाखा कार्य समिति सदस्य यशोदा नेपाली ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त की थी ।

वह कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के केन्द्रीय सचिव तथा प्रमुख अतिथि निर्मल नेपाली, बिशिष्ट अतिथि डा.प्रा. जनार्दन शर्मा, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के प्रतिनिधि बिष्णु श्रेष्ठ ने संयुक्त रुप में मैनबत्ती बालकर उद्घाटन किया था । प्रमुख अतिथि निर्मल नेपाली ने उद्घाटनकरते हुये कहा हम लोग किसी से चन्दा माँगकर कार्यक्रम कभ िनही करते हैं । स्वयं मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के साधारण सदस्य, आजीवन सदस्य और शुभचिन्तकों से पैसा संकलन करके राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम करते रहते हैं ।

यह भी पढें   रास्वपा बागमती प्रदेश निर्वाचन स्थगित

बिरोध कार्यक्रम जैसे भष्टाचार, मानव तस्कर लगायतका आन्दोलन की कार्यक्रम हम लोग गोला बारुद, बन्दूक से नही करते हैं, हम लोग सिर्फ बुलन्द आवाज से बिरोध कार्यक्रम करते हैं । संयुक्त राष्ट्र संघ की मानार्थ सदस्य समेत मानव अधिकार तथा शान्ति समाज की है ।

उसी कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के सभापति पे्रम कुमार शर्मा ने सचिव की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था और सचिव घनश्याम बैश्य ने १ लाख से अधिक की आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

वह कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि डा.प्रा. जनार्दन आचार्य, मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के केन्द्रीय सदस्य ज्योति बाल्मिकी, मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के पूर्व सभापति तथा अधिवक्ता पवन कुमार गुप्ता, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के प्रतिनिधि बिष्णु श्रेष्ठ, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग लुम्बिनी प्रादेशिक कार्यालय प्रमुख द्वारिका अधिकारी लगातय लोगों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त कयिा था ।

वह कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के सभापति पे्रम कुमार शर्मा और केन्द्रीय सदस्य ज्योति बाल्मिकी ने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा केन्द्रीय सचिव निर्मल नेपाली को खादा ओढकर मायाको चिनो प्रदान किया था ।

कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के दो आजीवन सदस्य कृष्ण बहादुर थापा और हेम चन्द श्रेष्ठ को खादा ओढाकर सम्मान किया गया था । अभी ९ लोग आजीवन सदस्य रहे हैं । सो कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज के पूर्व सभापति कृष्णा देवी पाण्डेय ने संस्था और कार्यक्रम की उद्देश्य पर प्रकाश डाला था ।

यह भी पढें   याद किए गए बहुभाषाविद् प्रा.डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्र

कार्यक्रम में शिक्षाविद् किरण आचार्य, जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी निरीक्षक सुजन बाबु बिश्वकर्मा, कृष्ण बहादुर यादव, पूर्व सभापति बिष्णुलाल कुम्हार, लेखापढी व्यवसायी संघ बाँके के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाठक, जगदीश प्रसाद दुवेदी, सविता चन्द, मानव अधिकार तथा शान्ति समाज  कार्य समिति सदस्य गोमा आचार्य, लक्ष्मी शर्मा, राजेश सोनी, सन्दिप कश्यप, प्रकाश नेपाली, केवल कुमार बैश्य लगायत ४० लोगों की सहभागिता रही थी समाज के सचिव घन श्याम बैश्य ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *