Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ  बीजिंग में 

 

काठमांडू, 17 अक्टूबर

चीन के द्वारा बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) पर आयोजित समारोह में सहभागी होने के लिए नेपाल के उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ   बीजिंग में  हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से इस समारोह का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

17-18 अक्टूबर से शुरू होने वाले बीआरआई फोरम फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन सम्मेलन में उन सभी देशों को सहभागी कराया गया है जो चीन के इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सहभागी होने के समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। नेपाल भी 2017 से चीन के बीआरआई में सहभागी होने के लिए हस्ताक्षर कर चुका है। यद्यपि अब तक नेपाल में बीआरआई के अन्तर्गत किसी भी परियोजना की शुरुआत नहीं हो पाई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: कल दिनांक 15 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

उपप्रधानमंत्री के सचिवालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नारायणकाजी श्रेष्ठ  बीआरआई फोरम हरित विकास संबंधी सम्मेलन में नेपाल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना पक्ष रखने वाले हैं। दो दिन के सम्मेलन के दौरान बीआरआई के कार्यान्वयन व प्रगति पर समीक्षा भी किए जाने की जानकारी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed