Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस प्रदेश : नीति तथा योजना आयोग के  सदस्य में  डा. सोहन साह  नियुक्त

 

जनकपुरधाम ।

मधेस प्रदेश सरकार ने  प्रदेश नीति तथा योजना आयोग के  सदस्य में  डा. सोहन साह को  नियुक्त किया है  । प्रदेश सरकार के  गत असोज १६ गते हुए  मन्त्रिपरिषद् बैठक ने  उन्हें  सदस्य में  नियुक्त करने क  निर्णय किया है  ।

मधेस प्रदेश नीति आयोग के  गठन तथा कार्य सञ्चालन के  सम्बन्ध में   व्यवस्था करने के लिए बने  ऐन, २०७५ के  दफा ३ के  उपदफा (२) के  खण्ड (ग) अनुसार  आयोग के  सदस्य में  नियुक्त किये जाने की जानकारी  मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के  प्रमुख सचिव दिनेशकुमार घिमिरे ने दी है  ।

यह भी पढें   हिन्दू स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न

करिब एक दशक से  अध्ययन अनुसन्धान के  क्षेत्र में  काम करते आ रहे  डा.साह ने  भारत के  जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से  विद्यावारिधी किया है  । वर्तमान में  मार्टिन चौतारी में  आवद्ध अध्ययन अनुसन्धान का   काम करते आ रहे थे ।

मधेस प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार  सार्वजनिक किये गए  मधेस प्रदेश सरकार का   आर्थिक सर्वेक्षण उन्होंने ही  तैयार किया था   । वो  मधेस के  शिक्षा सुधार के  क्षेत्र में  अभियन्ता के  रुप में भी जाने जाते हैं  ।

यह भी पढें   16 साल की उम्र में NPL में राहुल यादव का धमाका, पहली गेंद से चार विकेट तक—नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा!

मुख्यमन्त्री अध्यक्ष रहने वाले  नीति तथा योजना आयोग में   8 सदस्य होने का  प्रावधान है  । डा. साह तीसरे  सदस्य के  रुप में  नियुक्त  हुए हैं  । इससे पहले  आयोग के  उपाध्यक्ष में  नथुराम चौधरी और  सदस्य में  डा.हरिशंकर प्रसाद साह और शीला  मिश्र को  मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव  नियुक्त कर चुके हैं .

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com