Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

कालरात्रि हे भद्रकाली मां, सब बलशाली तेरी जय हो।

 

कालरात्रि हे भद्रकाली मां,
सब बलशाली तेरी जय हो।
*राधाकान्त की अरज सुनो मां,*
*हृदय विहारिणी तेरी जय हो।।*

दुष्ट दलन संहारिणी जय जय हो,
चण्ड मुण्ड वधकारिणी जय जय हो।
*रक्तबीज बध असुर संहारे,*
*आदि शक्ति माँ काली जय हो।।*

रोग शोक रिपु दूर करो माँ,
दुष्टन, संकट चूर करो माँ।
*राधाकान्त गहे गुण तेरा,*
*भक्तों के घर करो बसेरा।।*

शिव कृपा हो तुम्ही भवानी,
हम, सेवक मूरख अज्ञानी।
*राधाकान्त तव स्तुति गावे,*
*तेरे शत शत नाम सुनावे।।*

यह भी पढें   बालेन शाह की भारत यात्रा से नेपाल को विकास की बड़ी सौगात : 15 हजार करोड़ रुपये के सहयोग पैकेज से रेल, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई गति

अन्नपूर्णा तुम्ही वरदानी,
करो कृपा हे मात भवानी।
देवी त्वमसि माँ त्रिपुर भैरवी,
मात त्वमसि धूमावती रानी।।
*त्वमसि तारा मुण्डन हारा।*
*सब भक्तन के सुखदायी माँ।,*
*करहुं कृपा जगदम्ब भवानी मात मृडानी काली जय जय।।*
????
*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*!!ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा!!*
*माता महामाया विंध्यवासिनी, श्री दुर्गा भद्रकाली सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें, *ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 नवंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com