Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीटीए पर अमेरिका की नजर

 

mahatकाठमान्डौ, पीटीए पर अमेरिका की नजर
नेपाल और भारत के बीच होने वाले विद्युत व्यापार समझौता पर अमेरिका ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है । अमेरिका ने नेपाल से जानकारी माँगी है कि क्या इस समझौते में अन्य देशों से विद्युत व्यापार में निवेश को निषेध किया गया है ? अर्थमंत्री रामशरण महत के साथ हुई मुलाकात में यूनाइटेड स्टेट के मध्य तथा दक्षिण एशिया को देखने वाले अमेरिकी उप सहायक प्रतिनिधि मारा वर ने भारत द्वारा प्रस्तावित पीटीए प्रस्तावना में उत्पन्न विवाद के विषय में नेपाल की धारणा क्या है यह स्पष्ट करने का आग्रह किया । इसके जवाब में अर्थमंत्री रामशरण महत ने जवाब दिया है कि समझौते में ऐसी कोई बात नहीं होगी । निवेश के लिए अन्य देशों की कम्पनियों के मार्ग भी खुले होंगे । नेपाल में उत्पादित बिजली के लिए यहाँ का बाजार पर्याप्त नहीं है, लक्षित बाजार भारत है इसलिए दोनों देशों के हित के अनुकूल ही पीटीए होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *