Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट पहुँची भूकम्प मापन केन्द्र की टोली

 

काठमांडू, १९ कात्तिक – शुक्रवार की रात आए भूकम्प क बारे में और अध्ययन एवं अनुसन्धान करने के लिए भूकम्प मापन तथा अनुसन्धान केन्द्र लैनचौर की टोली जाजारकोट पहुँची है । केन्द्र के वरिष्ठ भूकम्पविद् डा. लोकविजय अधिकारी सहित की टोली अनुसन्धान करने के लिए शनिवार को ही जाजरकोट पहुँच गई है ।
उक्त टोली भूकम्प के बारे में समग्र अध्ययन तथा अनुसन्धान करेगी । ये जानकारी खानी तथा भूकम्प विभाग के महानिर्देशक रामप्रसाद घिमिरे ने दी है । ‘कितनी गहराई से भूकम्प आया है , किस दिशा में ज्यादा क्षति पहुँची है, भूकम्प से किस तरह के घर में क्षति पहुँचाई है । इन सभी बातों को लेकर उक्त टोली अध्ययन करेगी ।
शुक्रवार की रात जाजरकोट के रामीडाँडा केन्द्रबिन्दु बनाकर आए भूकम्प के बाद चार पराकम्प भी आ चुकी है । केन्द्र के अनुसार उसी स्थान को केन्द्रबिन्दु बनाकर उसी रात १२ः८ बजे ४ दशमलव ५, १२ः २९ बजे ४ दशमलव २, १२ः३५ बजे ४ दशमलव ३ और शनिवार ३ः४० बजे ४ दशमलव २ रेक्टर स्केल का पराकम्प आया । उक्त भूकम्प में अभी तक जाजरकोट और रुकुम पश्चिम में एक सौ ५७ व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तथा दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए है

यह भी पढें   विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा सप्तरी में बड़ा अभियान: 135 ईसाई परिवारों की हुई ‘घर वापसी’, सनातन धर्म में स्वागत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *