Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा ने स्पा सेंटर पर की छापेमारी, 3 युवतियां मुक्तऔर सात गिरफ्तार

 

■ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एसएसबी कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल (बिहार) , लखनऊ पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन, एनजीओ “हम” द्वारा विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ में एक ज्वाइंट रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया गया जिसमें एक स्पा सेंटर पर छापा किया गया।
जहाँ से 03 लड़कियों को मुक्त कराया गया व स्पा सेंटर के मालिक और अन्य 06 लोगो गिरफ्तार किया गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एसएसबी कार्यालय 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल (बिहार) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को दो माह पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि नेपाल और नॉर्थ ईस्ट की कुछ युवतियों को नौकरी के नाम पर अलग-अलग शहरों में ले जाकर जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है।
लौट कर नेपाल पहुंची एक युवती से मिली जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा लखनऊ पहुंचे उन्होंने वहाँ चिनहट और विभूतिखंड लखनऊ में कुछ दिनों तक जांच पड़ताल की।
इस दौरान उन्हें पता चला कि विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास के पास चल रहे एक स्पा सेंटर में जबरन युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है
फिर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह व एनजीओ “हम”की डा. संगीता शर्मा ने योजनागत कार्य किया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में विजयादशमी, दीपावली और छठ पर्व पर शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित

ये जानकारी डा. सुचिता चतुर्वेदी यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ 1090 की पुलिस अधीक्षक सुचित्रा चौधरी आईपीएस से साझा की गयी उन्होंने मामले की गंभीरता समझते हुए लखनऊ पुलिस के एसीपी अभिनव व उनके दल को त्वरित कार्यवाही व सहयोग करने के आदेश दिये।

छापे के बाद जानकारी हुई कि स्पा सेंटर, जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने का कार्य किया जा रहा था लकड़ियों को फोन कर के या एजेंटो के द्वारा कहा जाता था कि बहुत अच्छी जॉब मिलेगी तो गरीब लड़कियां फंस जाती थी फिर उन्हें धीरे धीरे स्पा सेंटर में देह व्यापार के कार्यों में लगा दिया जाता था।

यह भी पढें   संघीय सरकार की कार्यशैली से मुख्यमंत्री असंतुष्ट: संवैधानिक अधिकारों के हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी

टीम ने अपने एक साथी को वहां ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने मालिक से बात कर विडियो रेकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद देह व्यापार की पुष्टि पर टीम ने छापा मारा और युवतियों को मुक्त करवाया गया
लड़कियों ने स्पा सेंटर के मालिक पर जबरन देह व्यापार करवाए जाने का आरोप लगाया है।
अभी युवतियों की काउंसलिंग चल रही है। हिरासत में लिए गए मालिक, उसके मैनेजर और अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि पूछताछ में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई हो रही है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com