Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडे बनेंगे अयोध्या राम मंदिर के पुजारी

 

अयोध्या: 11 दिसम्बर

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई हैं। हर तरफ इस कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं इससे पहले राम मंदिर के पुजारी का चयन भी हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया। गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित को 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा। बता दें कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल के अध्ययन के बाद मोहित पांडे आगे की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए थे।

यह भी पढें   भारत से कीमत घटकर आने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

23 जनवरी से भक्त कर सकेंगे दर्शन
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी से सभी राम भक्त कर भगवान राम लला का भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के अंदर की सुव्यवस्थित व्यवस्था दिखेगी। प्रसाद वितरण के साथ आवागमन मार्ग को सुचारू किए जाने पर जोर रहेगा। मंदिर में आने वाला प्रत्येक राम भक्त आराम से दर्शन कर सकें इसकी व्यवस्था की जाएगी। भगवान राम लला का दर्शन प्रतिदिन डेढ़ लाख से ढाई लाख लोग कर सकेंगे। चार पंक्तियों में दर्शन की व्यवस्था होगी।

यह भी पढें   छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में १४,०५७ छात्र उत्तीर्ण

एयरपोर्ट भी हो रहा तैयार
अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी के साथ उड़ान भी शुरू हो जाएगी। यहां 2200 मीटर के रनवे शुरू होने जा रहा है, जिस पर छोटे विमानों के साथ ही बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी लैंड कर सकेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *