Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्माणाधीन शहरी पूर्वाधार योजना का प्रभु साह ने स्थलगत किया निरीक्षण।

 

जनकपुरधाम/आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह ने जनकपुरधाम के निर्णाधीन शहरी पूर्वाधार के महत्वपूर्ण योजना का सोमवार को स्थलगत अनुगमन तथा निरीक्षण किया। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा निर्माण हो रहे बस पार्क, दूधमती कोरिडोर, सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के भवन सहित अन्य योजनाओं को अवलोकन के पश्चात कार्य प्रगति देखकर प्रभु साह ने प्रसन्नता जतायी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी करवाया है कि मैने अपने मंत्री के समय एकीकृत शहरी आयोजना के अंतर्गत करीब 40किलोमीटर पक्की सड़क,80किलोमीटर नाला, विभिन्न पोखर का सौन्दर्यीकरण तथा मठ मंदिर के पूर्वाधार कार्य संपन्न देखकर सुखद अनुभूति हो रहा है। उन्होंने बस पार्क के समग्र 70करोड़ के ठेक्का अभी तक 20करोड़ ठेका ही कार्यान्वयन होने पर चिंता जताई है। प्रभु साहने काम पूरा होने के बाबजूद भी ठीकेदार को रकम भुगतान नहीं होने पर भी दुख व्यक्त किया है।इस अनुगमन तथा निरीक्षण के दौरान मधेश प्रदेश के प्रदेश सभापति मा.राम चंद्र मंडल, नेकपा माओवादी के प्रदेश सांसद , संसदीय दल के नेता तथा पूर्व गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, शहरी डिवीजन का प्रमुख सहित कई लोग थे। यहां उल्लेखनीय है कि प्रभु साह जिस समय शहरी विकास मंत्री थे अपने कार्यकाल में सभी योजनाएं स्वीकृत किए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed