Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पोसंगीपुर पहुंची

 

दिनांक 27-12-2023 बुधवार: [हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो] आज प्रात वार्ड 106 जनकपुरी की पोसंगीपुर होलसेल मार्केट (छठ पूजा वाला पार्क) में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया | जहाँ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जनता को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी माध्यम से लाइव सम्बोधित किया । इस कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली के माननीय सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह जी के अलावा क्षेत्रीय निगम पार्षदा उर्मिला चावला (वार्ड-106, जनकपुरी वेस्ट) नरेंद्र कुमार चावला (पूर्व मेयर/नेता सदन-दक्षिणी दिल्ली नगर निगम), जिला अध्यक्ष राज कुमार ग्रोवर, राकेश प्रजापति(चेयरमैन-प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, भारत सरकार), प्रमुख समाजसेविका शरीना छिब्बर, शिक्षाविद्द माधुरी मीना, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भारत सरकार की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं से मिलने वाले लाभ के विषय मे जानकारियों से रूबरू कराया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed