भारतीय विदेश मंत्री कल ही राष्ट्रपाति और प्रधानमन्त्री से मिलेंगे
काठमांडू, ३ जनवरी । परराष्ट्रमन्त्री स्तरीय संयुक्त आयोग की ७वीं बैठक के लिए काठमांडू आ रहे भारतीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर कल बिहिबार ही नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री से मिलने जा रहे हैं । बैठक में सहभागिता हेतु परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद की निमन्त्रणा में कल बिहिबिार सुबह डा. जयशंकर काठमांडू आ रहे हैं ।
परराष्ट्र मन्त्रालय स्रोत के अनुसार विदेश मंत्री डा. जयशंकर के साथ विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा, नेपाल डेक्स सहसचिव अनुराग श्रीवास्तव, विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता हरिंदम बाग्ची, विदेश मन्त्रालय अन्तर्गत रहे सीमा व्यवस्थापन के अधिकारी आ रहे हैं । भारतीय वायु सेवा विमान से आनेवाले अधिकारी गण सुबह १० बजे त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में अवरण होंगे । स्वागत के लिए परराष्ट्र सचिव सेवा लम्साल, नेपाल के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की टोली विमानस्थल पहुँचनेवाले हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार विदेश मंत्री डा. जयशंकर की टोली ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल प्रधानमनत्री पुष्पकमल दाहाल, नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और एमाले अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ सिष्टाचार भेंट करने की कार्यतालिका तय हुई है । इसीतरह परराष्ट्र मन्त्री की ओर से होनेवाला रात्रिभोज में संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले पार्टियों की संसदीय दल के नेता, संसदीय समिति के सभापति और प्रमुख पार्टी के पार्टी प्रमुख के साथ समुहिक भेटवार्ता की कार्यतालिका है ।

