Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि में नाम जुड़ने के कारण दूरसंचार प्राधीकरण के अध्यक्ष खनाल ने दिया पद से इस्तिफा

 

काठमांडू, ९ जनवरी । नेपाल दूरसंचार प्राधीकरण के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खनाल ने अपने पद से इस्तिफा दिया है । भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि में संलग्न होने की आशंका में मामला अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग तक पहुँचने के कारण उन्होंने पद त्याग दिया है ।
आज सुबह संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय में पहुँचकर पुरुषोत्तम ने इस्तिफा दिया है । वि.सं. २०७६ श्रावण ९ गते पुरुषोत्तम प्राधीकरण के अध्यक्ष बन गए थे । आगामी श्रावण तक उनकी कार्यकाल है । लेकिन विवाद में आने के कारण पद त्यागनेवाले पुरुषोत्तम के ऊपर आरोप है कि मोबाइल डिभाइस म्यानेजमेन्ट सिस्टम (एमडीएमएस), टेरामक्स जैसे प्रविधि खरीद में जो अनियमितता हुई है, उसमें उनका भी हाथ है ।
इसीतरह स्मार्ट सेल खारेजी प्रक्रिया, एनसेल शेयर खरीद–विक्री प्रक्रिया, इन्टरनेट सेवा और कर असूली जैसे मुद्दों में भी पुरुषोत्तम विवादित बन रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com