Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘तपस्वी’ राम बहादुर बमजन गिरफ्तार, घर से 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

 

काठमांडू.10 जनवरी 24

पुलिस ने ‘तपस्वी’ राम बहादुर बमजन को गिरफ्तार कर लिया है. उसे काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि बारा के हलखोरिया जंगल में तपस्या कर ख्याति प्राप्त करने वाले बमजन को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.बमजान के आश्रम से अनी समेत 4 लोगों के संपर्कविहीन होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी.बमजन के सिंधुपालचोक इंद्रावती ग्रामीण नगर पालिका स्थित बंदेगांव और सिंधुली आश्रम पर पहले भी छापेमारी की गई थी।

यह भी पढें   मनुष्य जीवन स्वयं में एक कल्पवृक्ष है : बिमल सरार्फ

जिस घर से ‘तपस्वी’ राम बहादुर बामजन को गिरफ्तार किया गया, वहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की.

केंद्रीय जांच ब्यूरो के एआईजी किरण बजराचार्य ने  बताया कि हात्ती गौंडा में एक घर से 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया गया है.

बरामद नकदी 500 और 1000 की है. सीआईबी ने अमेरिका, चीन और इंडोनेशिया समेत कई देशों की कुछ मुद्राएं भी जब्त की हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com