भारत के 75वां गणतंत्र दिवस पर बीरगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन

वीरगंज/मिश्री लाल मधुकर।भारत के 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरगंज के भिस्वा होटल में शनिवार को रात्रि भोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में नेपाल तथा भारत के राष्ट्र गान से शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मो.लाल बाबू राउत,अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव, सामाजिक विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह, खेल कूद तथा समाज कल्याण मंत्री सुरीता साह सहित कई मंत्री, सांसद बिधायक, मेयर, समाजसेवी, उद्योगपति , पत्रकार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद हैं।


