Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय जनकपुरधाम साहित्य कला महोत्सव 1फरवरी से

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में एक फरवरी से पांच दिवसीय जनकपुरधाम साहित्य,कला, तथा नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। 31जनवरी को सीता पैलेस के सभाकक्ष में मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी की अध्यक्षता में प्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया था।इस दौरान जीवनाथ चौधरी ने कहा कि नेपाल का सांस्कृतिक केंद्र, प्राचीन मिथिला के विमर्श स्थल, मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम में होने जा रही इस महोत्सव में मैथिली भाषा, साहित्य,कला संस्कृति के साथ देश के अन्य समसामयिक बिषय बस्तु पर बिषय विज्ञ द्वारा गंभीर विमर्श के साथ ही नेपाल- भारत के विभिन्न नाट्य समूह द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा।इस जनकपुरधाम साहित्य कला तथा नाट्य महोत्सव का उद्घाटन नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल द्वारा किया जाएगा। जनकपुरधाम कला, साहित्य कला तथा नाट्य महोत्सव में काठमांडू की नाट्य मंडली हिउं को पृथ्वी यात्रा, तिनी का रंगीनअसमी (असमी),बिरजू, बिल्टु आ बाबू(मैथिली यूनाप परवाहा,,मन मंच गुजरात,कांट (हिंदी) बेगूसराय,सामच को सामच को अबिहा हे मैथिली लोक संचार जनकपुरधाम ,दुखहि जन्म भेल मैथिली (पटना),जोगाड़ (मैथिली)मिनाप, जनकपुरधाम द्वारा नाटकों का मंचित किया जाएगा।पांच दिवसीय जनकपुरधाम साहित्य कला तथा अन्तर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में रंजना झा,प्रिया मल्लिक,आभाष लाभ, नवीन मिश्र,रविराज साह,पूनम मिश्र,अमर आनंद सहित नेपाल भारत से आए दो दर्जन से गायक/गायिका तथा अन्य कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस महोत्सव में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विद्वानों द्वारा 9कार्यपत्र प्रस्तुत किए जायेंगे। महोत्सव मेंकवि गोष्ठी, मिथिला भोजन तथा पुस्तक प्रदर्शनी, स्कूल स्तरीय वक्तृत्व कला प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा।पांच दिवसीय जनकपुरधाम साहित्य, कला तथा अन्तर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में नेपाल भारत के 300लोगो की सहभागिता रहेगी।इस महोत्सव में 52लाख खर्च होने का अनुमान है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *