Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाल्पा में हुए जीप दुर्घटना में १० लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, फगुन २ – पाल्पा में हुए जीप दुर्घटना से मरने वालों की संख्या १० पहुँच गई है । लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज में उपचार के क्रम में दो लोगों की मृत्यु होने के साथ ही मरने वालों की संख्या १० पहुँच गई है ।
मंगलवार को डुम्रेबाट शिखरडाँडा जा रही लु१ज २३७१ नम्बर की जीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई । घटनास्थल में ही आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी । अभी तक घटनास्थल में जान गंवाने वालों में से ६ लोग और अस्पताल में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान हो चुकी है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

उपचार के क्रम में २० वर्षीया गीता सुनार और ६६ वर्षीया विष्णुकला कामी का निधन हो गया है । प्रहरी के अनुसार दुर्घटनास्थल में ६० वर्षीया यमकुमारी पन्त, ३९ वर्षीय रामबहादुर अस्लामी, ६७ वर्षीय कृष्णबहादुर अस्लामी, २८ वर्षीया उर्मिला अस्लामी, चन्द्र रणपाल और उनकी श्रीमती चुना रणपाल की पहचान हो चुकी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *