Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“जय जगत ‘के उद्घोष से बोर्डर क्षेत्र अभिगुंजित, राजगोपाल पिभी का भव्य स्वागत

 

वीरगंज । प्रसिद्ध गांधीवादी नेता राजगोपाल पिभी के नेतृत्व में शांतिकर्मियो का एक कारवां को वीरगंज शंकराचार्य द्वार पर स्वागत किया गया है। गांधी से बुध्द की ओर नारा के साथ दिल्ली के राजघाट से बिहार के चम्पारण होते हुए वीरगंज नाका होते हुए यह ढाई सौ लोगों का पदयात्री समूह को वीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख राजेशमान सिंह ने स्वागत अभिनन्दन किया है।

इस अवसर पर नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद और नेपाल के जाने-माने गांधीवादी चिंतक चन्द्रकिशोर भी उपस्थित थे। “जय जगत ‘के उद्घोष से सम्पूर्ण बोर्डर क्षेत्र अभिगुंजित हो रहा था जिससे माहौल बहुत ही प्रेरक बन रहा था। राजगोपाल पिभी ने नगर प्रमुख राजेश मान सिंह को जमीन और जनता से जुड़े रहने में अभिप्रेरित रहने के लिए काष्ठ का “हल ‘ उपहार में दिया। नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने कहा कि बोर्डर पर गांधी, बुध्द और महावीर के अनुयायियों का महासंगम एक ऐतिहासिक उपक्रम है। इस तरह के आयोजन से नेपाल भारत जन जन के सम्बन्ध को और मजबूती प्रदान करेगा। राजगोपाल ने महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर आम जन में संदेश फैलाने का आग्रह किया। यह पदयात्रा वीरगंज से परवानीपुर तक गई है फिर वे लोग काठमांडू में आयोजित वर्ल्ड सोशल फोरम में शामिल होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *