काठमांडू के महाराजगञ्ज क्षेत्र के कुछ जगहों में विद्युत आपूर्ति को ४ घण्टा के लिए बन्द किया जाएगा
काठमांडू, फागुन १७ – इन दिनों नेपाल विद्युत प्राधिकरण,महाराजगञ्ज वितरण केन्द्र अन्तर्गत विद्युतीय लाइन भूमिगत करने का काम चल रहा है । इसलिए काठमांडू के महाराजगञ्ज क्षेत्र के कुछ जगहों में विद्युत आपूर्ति को ४ घण्टें के लिए बन्द किया जाएगा ।
विद्युत प्राधिकरण के अनुसार आज महाराजगञ्ज के गोंगबु, सामाखुसी, टाउन प्लानिङ क्षेत्र में सुबह १० बजे से दोपहर के २ बजे तक विद्युत सेवा अवरुद्ध की जाएगी रहेगी । इसी तरह १८ गते चपली घुम्ती चोक और पासिकोट क्षेत्र, १९ गते हेपालीहाइट से धापासी विद्यालय होते हुए दाहाल गौंडा तक ४ घण्टें के लिए बन्द की जाएगी । २० गते एभरेष्ट बैंक लाजिम्पाट से राष्ट्रपति भवन, टुँडालदेवी, २१ गते गोल्फुटार पेट्रोल से लेकर पम्प बसुन्धारा और २२ गते गोल्फुटार से लेकर ह्याम्स अस्पताल तक के क्षेत्र में सेवा अवरुद्ध होगी । ये जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।

