Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभी मिसन ८४’ में ज्यादा केन्द्रित है एमाले – ओली

 

काठमांडू, फागुन १७
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इनरुवा में अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अभी मिसन ८४’ में ज्यादा केन्द्रित हैं इसलिए किसी और बातों की ओर उनका ध्यान नहीं है । रही बात सरकार की तो एमाले अध्यक्ष का कहना कि यह सरकार राख की ढ़ेर है जो किसी भी समय में गिर सकती है ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली का कहना है कि यह सरकार राख की ढ़ेर है जो कभी भी गिर सकती है । उनका कहना है कि इस सरकार को गिराने के लिए एमाले को किसी तरह की कोई कसरत नहीं करनी होगी । यह अपने आप गिर जाएगी ।
सुनसरी के इनरुवा में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने हुए अध्यक्ष ओली ने यह बातें कही हैं । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी मिसन ८४’ में ज्यादा केन्द्रित हैं इसलिए किसी और बातों की ओर उनका ध्यान नहीं है । ओली का मानना है कि ‘जब तक एमाले को एकल बहुमत नहीं मिलेगी तब तक देश का विकास संभव नहीं है और फिलहाल वे इस अभियान में लगे हैं ।

यह भी पढें   सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *