Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाद के कारण सत्ता गठबन्धन को नहीं टूटने दें – माधव नेपाल

 

काठमांडू, फागुन १७– नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से आग्रह किया है कि राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष कौन ले इस विषय में जो विवाद हो रहा है, इस विवाद के कारण सत्ता गठबन्धन को नहीं टूटने दें । सत्तारुढ़ दल नेपाली कांग्रेस और सरकार के समेत नेतृत्व कर रहे नेकपा माओवादी केन्द्र दोनों ही राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष पद तय करने के बाद अध्यक्ष नेपाल ने प्रधानमंत्री प्रचण्ड से मिलकर इस तरह का सुझाव दिया है ।
अध्यक्ष नेपाल प्रचण्ड से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँचे थे । इसी क्रम में नेताओं के बीच राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष को लेकर भी बातें हुई । भेंट में अध्यक्ष नेपाल ने राष्ट्रीय सभा में कांग्रेस और माओवादी दोनों ने अपन दाबा पेश किया है । और पार्टी के भीतर राष्ट्रिय सभा अध्यक्ष पद को छोड़ने के लिए कोई तैयार नहीं है । इसलिए पार्टी में बहुत दबाब है ।
स्रोत के अनुसार प्रधानमंत्री प्रचण्ड का कहना था कि ‘प्रधानमन्त्री परिवर्तन होने के बाद संवैधानिक परिषद्मा में माओवादी की उपस्थिति शून्य होगी । इसलिए भी राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष माओवादी को ही लेनी होगी और इस अवस्था में कांग्रेस का सहमति में आना ही उचित है ।

यह भी पढें   अध्यक्ष ओली के तीव्र असन्तुष्टि और निर्देशन के बाद तीन बूंदों में संशोधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com