Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, चैत १ – काठमांडू में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है । अब दोपहर के समय की धूप लोगों को आनंद नहीं देती है । यानी तापक्रम दिन ब दिन बढ़ती जा रही है । देश के अन्य भाग भी अब गरमी की चपेट में है । पूरे नेपाल में ही पिछले कुछ दिनों से तापक्रम बढ़ रहा है
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने आज सुबह ८ः४५ में जो विवरण सार्वजनिक किया है उसके अनुसार भैरहवा का अधिकतम तापक्रम सबसे ज्यादा ३४.५ डिग्री सेल्सियस मापी गई है । जनकपुर में ३४.४ डिग्री सेल्सियस तापक्रम है ।
इसी तरह विराटनगर का अधिकतम तापक्रम ३१.६ डिग्री सेल्सियस मापी गई है । नेपालगञ्ज का ३१.५ डिग्री सेल्सियस तथा धनगढ़ी का ३१.४ डिग्री सेल्सियस मापी गई है । काठमांडू का अधिकतम तापक्रम २७.२ डिग्री सेल्सियस मापी गई है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *