एसइई के परीक्षा को मर्यादित बनाने के उद्देश्य से मोरङ ने की तैयारी
काठमांडू, चैत १ –
एसइई परीक्षा अब बस शुरु ही होने वाली है । चैत १५ गते से यह परीक्षा शुरु हो रही है ।इस परीक्षा को लेकर सभी केन्द्र ने अपनी अपनी ओर से तैयारी कर ली है । मोरङ में भी तैयारी कर ली गई है । मोबाइल को लेकर भी कुछ नियमों का पालन किया जाएगा । इसी बीच मोरङ में यह नियम बनाया गया है कि केन्द्राध्यक्ष के बाहेक और कोई एसइई में मोबाइल प्रयोग नहीं कर सकता है । एक तरह से मोबाइल को निषेध कर दिया गया है । एसइई परीक्षा को मर्यादित बनाने के उद्देश्य से केन्द्राध्यक्ष बाहेक मोबाइल निषेध करने की जानकारी जिला शिक्षा समन्वय समिति, मोरङ के प्रमुख टंक गौतम ने दी है ।
विगत समय में क्या होता था कि परीक्षा के समय में केवल विद्यार्थी के लिए मोबाइल निषेध किया गया था लेकिन परीक्षा को अमर्यादित बनाने के आरोप में गत वर्ष परीक्षा निरीक्षकों को भी शामिल पाया गया जिसके बाद इस वर्ष से केन्द्राध्यक्ष बाहेक सभी के लिए मोबाइल निषेध कर दिया गया है ।
‘मोबाइल के कारण परीक्षा को मर्यादित बनाना एक चुनौती है । इसलिए परीक्षा हॉल में केन्द्राध्यक्ष बाहेक और कोई भी मोबाइल अपने पास नहीं रख सकते हैं । एजुकेसन हेल्पलाइन, विराटनगर द्वारा बुधवार विराटनगर में आयोजन हुए ‘मर्यादित परीक्षा सबैको सरोकार’ विषय के अन्तक्र्रिया में गौतम ने परीक्षा निरीक्षकों को व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप में निस्पक्ष परीक्षा के लिए तैयार रहने का निर्देशन दिया है । गत वर्ष मोरङ के विभिन्न विद्यालय में एसइई में बहुत बड़ी संख्या में नकली परीक्षार्थी पकड़े गए थे । परीक्षार्थी ही नहीं, परीक्षा निरीक्षक, शिक्षक समेत पकड़े गए थे । इसलिए इस बार एसइई के परीक्षा को मर्यादित बनाने के उद्देश्य से यह काम किया गया है ।

