Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे नेपालियों का अनुबंध रद्द करने के लिए रुस तैयार

 

काठमान्डू मार्च 19

 

उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा है कि रूस ने उन नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है जो रूसी सेना में शामिल होकर यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे हैं।

खबर के मुताबिक विदेश मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे श्रेष्ठ ने संसदीय बैठक में सूचित किया कि रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह सेना में शामिल हुए नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

हालांकि, इसका तौर-तरीका अभी तय नहीं हुआ है। मॉस्को में नेपाली दूतावास लगातार इस पर नजर रख रहा है। यूक्रेन में बंदी बनाए गए लोगों की तस्वीरें जारी की गई हैं। उन्हें नेपाल वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सैकड़ों नेपाली नागरिक यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ रहे हैं।

थोड़ी संख्या में नेपाली नागरिक यूक्रेनी सेना में भी सेवारत हैं, लेकिन दोनों देशों ने नेपाल सरकार के साथ विवरण साझा नहीं किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *