Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेन्द्र महतो के प्रदर्शन में पत्थरबाजी ! एक पुलिसकर्मी गम्भीर घायल !

 

काठमांडू, ६ अप्रील । राष्ट्रीय मुक्ति आन्दोलन नाम देकर आन्दोलन में उतर आए राजेन्द्र महतो के प्रदर्शन में पत्थरबाजी हुई है । आन्दोलनकारी और पुलिसकर्मी बीच हुए झड़प में नेपाल पुलिस के एक सुरक्षाकर्मी गम्भीर घायल हो गए हैं । गम्भीर घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अन्नपूर्ण न्यूरो अस्पताल भर्ती की गई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार झड़प में कूल ६ व्यक्ति घायल हो गए हैं । उनमें से दो पुलिस कर्मी और चार आन्दोलनकारी हैं । काठमांडू पुलिस परिसर के अनुसार चार प्रदर्शनकारियों को नियन्त्रण में लिया गया है । महतो नेतृत्व में प्रदर्शनकारी भद्रकाली से खुलामंच जाने की कार्यतालिका थी । लेकिन प्रदर्शकारी निषेधित क्षेत्र तोड़कर सिंहदबार की ओर आगे बढ़ने के कारण झड़प की परिस्थिति सिर्जना हुई है ।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति ने सभी नागरिकों से उच्च सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने का किया आग्रह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com