Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिजबुल्ला ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए उत्तरी इजरायल में 35 राकेट दागे

 

यरुशलम, आइएएनएस।

ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए उत्तरी इजरायल में 35 राकेट दागे हैं। राकेटों हमले से उत्तरी इजरायल के सफेड शहर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बज गए। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके जवाब में इजरायल ने भी दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज दोपहर को

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी में युद्ध की शुरुआत के एक दिन बाद आठ अक्टूबर, 2023 से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच चल रही सीमा पार लड़ाई में यह हिंसा नवीनतम थी। इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि इजरायली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान में राकेट लांचरों से हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हमला किया।
इजरायल ने मंगलवार को पूरे गाजा में हमले किए। इसे हाल के हफ्तों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। इजरायली बलों ने खासकर उत्तरी गाजा को निशाना बनाया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इजरायल यहां अपने सैनिकों को पहले ही उतार चुका है। उसने मंगलवार को हवाई हमलों के साथ टैंकों से भी मध्य और दक्षिण गाजा में गोले बरसाए।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

गाजा पट्टी के उत्तरी किनारे बेत हानून पर सोमवार रात भर टैंक से गोले बरसाए जाते रहे। दूसरी ओर, इजरायल में यहूदी फसह की छुट्टियां मनाने के लिए सरकारी कार्यालय और कारोबार बंद रहे। हालांकि, इस दौरान दक्षिणी सीमा पर स्थित शहरों में राकेट हमले के अलर्ट गूंजते रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com