Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थायी युद्धविराम पर इजरायल के रुख से गाजा में शांति की संभावना पैदा

 

एपी, तेल अवीव।

स्थायी युद्धविराम पर इजरायल के समझौते का रुख दिखाने से गाजा में शांति की संभावना पैदा हुई है। मिस्त्र की राजधानी काहिरा में चल रही वार्ता में शनिवार को इजरायली अधिकारियों के रुख से ऐसा प्रतीत हुआ। गाजा में 128 इजरायली नागरिकों को बंधक बनाए हमास की गाजा में स्थायी युद्धविराम की ही मुख्य मांग है। बताया गया है कि 14 लाख बेघरों वाले रफाह में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर अमेरिका के असहमति जताने और बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल में लगातार तेज हो रही मांग से गाजा में स्थायी युद्धविराम की राह बनी है।

यह भी पढें   डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ जरूरी है सुरक्षा की गारंटी

सूत्रों के अनुसार युद्धविराम के सिलसिले में काहिरा में चल रही वार्ता में जो प्रगति दिखाई दे रही है उसके चलते अगले सप्ताह हमास महिला बंधकों की रिहाई शुरू कर सकता है, बदले में इजरायल फलस्तीनी कैदी छोड़ेगा।

जरायली हमले में मकान ध्वस्त
शनिवार को गाजा में इजरायली हमलों में कुल 32 लोग मारे गए जबकि रफाह के एक ध्वस्त मकान के मलबे से तीन लोगों के शव मिले हैं। यह मकान इजरायली हमले में ध्वस्त हुआ था। इस प्रकार से गाजा में इजरायली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 35 हजार के करीब पहुंच गई है।

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

तीन फलस्तीनियों को गोली मार दी
इजरायली सेना ने कहा है कि मारे गए लोगों में करीब 13 हजार हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप के आतंकी हैं। इजरायली सुरक्षा बलों ने शनिवार को अवैध कब्जे वाले वेस्ट बैंक के तुल्कराम क्षेत्र में तीन फलस्तीनियों को गोली मार दी। इजरायल ने इन लोगों को आतंकी गतिविधियों में संलग्न बताया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com