Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से बजट अधिवेशन शुरु

 

काठमांडू, वैशाख २८ –
आज से बजट अधिवेशन आज से शुरु हो रही है । आज दोपहर २ बजे संघीय संसद् के दोनों सदन के अधिवेशन का आह्वान किया गया है ।
वैशाख २० गते को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक ने संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिस करने की निर्णय की गई थी । वैशाख २१ गते राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शुक्रबार से अधिवेशन शुरु करने का आह्वान किया था ।
शीतकालीन अधिवेशन खत्म होने के तीन हफ्ते बाद बजट सत्र शुरू होने वाला है । शीतकालीनअधिवेशन वैशाख २ गते को खत्म हुआ था ।
बैठक की शुरुआत में ही सभामुख द्वारा राष्ट्रपति से जो अधिवेशन आह्वान सम्बन्धी पत्र प्राप्त किया है उसे पढ़कर सुनाया जाएगा । इसके बाद सभामुख राष्ट्रपति के कार्यालय से प्राप्त विधेयक प्रमाणीकरण सम्बन्धी पत्र को पढ़कर सुनाएंगे ।
आज की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रविधि समिति के सभापति अम्मरबहादुर थापा द्वारा सुरक्षण मुद्रण सम्बन्धी विधेयक सम्बन्धी समिति के प्रतिवेदन, २०८० पेश करने की कार्यसूची है ।
इससे पहले संसद् की बैठक को लेकर गुरुवार को सभामुख देवराज घिमिरे ने संसदीय दल के प्रमुख सचेतक और सचेतकों से चर्चा की थी । क्योंकि कांग्रेस द्वारा संसद् की बैठक को अवरुद्ध किया गया था । इस विषय को लेकर चर्चा हुई थी । लेकिन यह बैठक बिना किसी निष्कर्ष के ही समाप्त हुई थी ।
नेकपा (एमाले)के प्रमुख सचेतक महेशकुमार बर्तौला ने कहा है कि आज की प्रतिनिधि सभा की बैठक में शीर्ष नेताओं द्वारा सम्बोधन किया जाएगा ।

यह भी पढें   मंगलवार और बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार ने ने कहा है कि आज की प्रतिनिधिसभा की बैठक में उपप्रधान एवं गृहमन्त्री रवि लामिछाने संसद् में सम्बोधन करेंगे ।
कांग्रेसने आज सुबह साढेÞ ८ बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई है । बैठक में संसद् में कैसे प्रस्तुत हों इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *