Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कारियों को किया गया गिरफ्तार

 

 

काठमांडू, वैशाख २८ – पोखरा महानगरपालिका –१०, अमरसिंह मैदान में वैशाख २४ गते बलात्कार की घटना हुई थी । इस सामूहिक बलात्कार के आरोप में ३ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को सार्वजनिक किया है । गिरफ्तार होने वालों में चन्द्रबहादुर थापा, कृष्ण रानाभाट और विनोद परियार है ।
पुलिस ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने वैशाख २४ गते की रात को पोखरा महानगरपालिका–१०, अमरसिंह में नाश्ता करवाने के बहाने एक महिला को बहला फुसलाकर पार्किङ में रहे गाड़ी में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया ।
जिला प्रहरी कार्यालय, कास्की के प्रवक्ता प्रहरी नायव उपरीक्षक वसन्तकुमार शर्मा ने कहा कि– ‘नाश्ता खिलाने का बहाने बहलाया फुसलाया, साथ ही बियर भी पिलाया । उसके बाद अमरसिंह मैदान में पार्किङ में खड़ी गाड़ी में बलात्कार किया ।
प्रहरी के अनुसार उन सभी को वैशाख २५ गते की सुबह ही करीब ४ बजे नियन्त्रण में ले लिया गया था । गिरफ्तार हुए तीनों को जिला अदालत कास्की से बलात्कार सम्बन्धी कसूर में ७ दिन के लिए रिमांड में लिया गया है और अनुसन्धान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *