Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा की बैठक आज

 

काठमांडू, जेठ ४– संघीय संसद् अन्तर्गत प्रतिनिधिसभा की बैठक आज सुबह ११ बजे बुलाई गई है ।
प्रतिनिधिसभा की कल की हुई बैठक शुरु होने के साथ ही प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस द्वारा किए गए अवरोध के बाद बैठक को आज ११ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था ।
सहकारी प्रकरण में गृहमन्त्री रवि लामिछाने को लेकर बार बार कांग्रेस छानबीन समिति गठन करने की मांग करती आई है । बैठक में कांग्रेस के सांसदों ने ‘सहकारी पीडि़तों को न्याय दे’, ‘संसदीय छानबीन समिति गठन कर’ आदि का नारा लगाया था ।
प्रतिपक्ष के अवरोध के बीच ही सभामुख देवराज घिमिर ने राष्ट्रपति कार्यालय से आए पत्र को पढ़कर सुनाया । उन्होंने गृहमन्त्री लामिछाने को बोलने का समय भी दिया था लेकिन कांग्रेस के सांसद जब विरोध में उतर गए और संसद में झड़प होने लगी तो बैठक को आज ११ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।

यह भी पढें   व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *