Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मैं तो हर गंदगी से ऊपर हूं : वसन्त लोहनी

 
वसन्त लोहनी, काठमाण्डू

गंदगी देखा है मैंने

गंदगी भोगा है मैंने
गंदगी से गुज़रा हूं मैं
खुद ही एक गंदगी बनकर
लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं
पहले दूसरों की गंदगी को
एक एक के हिसाब साफ करके

नियति को मैं मानता नहीं हूं
लेकिन वक्त को जरूर
गिल्ली डंडा खेलता रहा मैं वक्त के साथ
वक्त बीतता चला जा रहा था
वक्त के बदौलत
जिस मुकाम पर मैं आ पहुंचा
सपना में कभी देखा नहीं था
ना दूर कल्पना के गगन में
लेकिन वक्त ने ताज पहना दिया

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

जो किया मैंने बीती हुई दिनों में
मेरी मजबूरी थी जीने के लिए
ढेर सारी नादानी भी
लेकिन सबसे ज्यादा थी मेरी हसरतें
जिसको मैं सुलाता था हर दिन उसी तरह –
जिस तरह मां सुलाती थी अपने बच्चों को
बहुत प्रेम और उम्मीद से लोरी सुना कर

लेकिन मेरी हसरतें ताज पहनने तक का नहीं था
लेकिन वक्त में पहना दिया, पहन लिया
इसमें मेरी क्या दोष है ?
वक्त के अलावा
अगर त्रिमूर्ति डन को झनक तक लग गया होता
किसी हालत में मुझे मुकाम तक पहुंचने नहीं देते
जो आज मेरी आशीर्वाद में टिके हुए हैं
यह मुकाम तो मैंने देखा ही नहीं था
ताज पहनने की बात तो दूर क्षितिज की

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 23 जुन 2026 मंगलवा

क्यों खोज रहे हो
गड़े हुए मुर्दा निकालने के लिए
कल जो बीत चुकी है
उसे बीतने दो दफ़नाया हुआ कल में
आज मैं राजनीति के भट्टा से निकला हूं
मेरी हर अपराध पिघल जा चुका है
मैं तो शुद्ध बन चुका हूं; निर्दोष पवित्र
अकबरी सोने की तरह
अब गंदगी क्यों फेंक रहे हो मेरे ऊपर?
मैं तो हर गंदगी से ऊपर हूं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मैं तो हर गंदगी से ऊपर हूं : वसन्त लोहनी

  1. यह दुनियां बनी भी तो कैसी है! नीचे जमीन के तले जितनी गंदगी पडी है उल की गंदी वदवू वाली हवा उपर ही छायी रहती है! जिन्दकी हमें तेरा एतवार तो श्यद ना रहा वल्कि हैरान तो कर दिया!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *