Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, जेठ १५ – आज विभिन्न कार्यक्रम कर देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है ।
जननिर्वाचित पहले संविधानसभा से २०६५ जेठ १५ गते निरंकुश राजतन्त्र का विधिवत् अन्त कर नेपाल में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था प्रारम्भ की गई थी । इस तिथि को गणतन्त्र दिवस के रूप में प्रत्येक साल मनाते आ रहे हैं । इस वर्ष १४, १५ तथा १६ गते जेठ यानी तीन दिन तक नेपाल के साथ ही विदेश में रहने वाले नेपाली राजदूतावास तथा नियोगों में विभिन्न कार्यक्रम कर गणतंत्र दिवस मनाने का सरकार ने निर्णय लिया है ।
गणंतत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी शुभकामना व्यक्त की है ।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने अपनी शुभकामना संदेश देते हुए कहा है कि सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र ने सम्पूर्ण राजनीतिक अधिकार को सुनिश्चितता प्रदान किया है । गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शुभकामना सन्देश जारी करते हुए कहा कि इस गणतंत्र ने समुन्नत भविष्य के लिए एकताबद्ध होकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है ।
इसी तरह गणतंत्र दिवस की अवसर पर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड ने शुभकामना संदेश जारी किया । शुभकामना संदेश में उन्होंने उल्लेख किया है कि गणतन्त्र केवल राजनीतिक व्यवस्था नहीं है यह शासकीय पद्धति और जीवनशैली है । गणतन्त्र दिवस–२०८१ के अवसर में शुभकामना देते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि समाज के सभी तह और तबके में गणतंत्र स्थापित हो चुका है ।

यह भी पढें   16 साल की उम्र में NPL में राहुल यादव का धमाका, पहली गेंद से चार विकेट तक—नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com