Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह,भव्‍य और यादगार बनाने की तैयारी

 

काठमान्डू 9 जून

भारत की जनता ने अपने प्रधानमंत्री काे चुन लिया है ।  रविवार 9 जून की शाम पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह  है। इस समारोह को भव्‍य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी तमाम विदेशी मेहमान समारोह में शामिल होने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस बार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्‍यौता दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए निमंत्रण को स्‍वीकार कर लिया है।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्‍हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्‍ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण को यादगार बनाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

इस बार लोकसभा चुनाव में NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 7 जून को संसदीय दल की मीटिंग में भाजपा और अन्‍य सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुना था। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com