Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड में भू–स्खलन, ६५ यात्रुओं के साथ दो बस लापत्ता !

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, १२ जुलाई । नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड में भू–स्खलन होने से दो यात्रु बस लापत्ता हो गया है । बताया गया है कि दो यात्रु बस में तकरिबन ६५ यात्रु थे । एक यात्रु बस वीरगंज से काठमांडू की ओर आ रहा था और दूसरे यात्रु बस काठमांडू से गौर कि ओर जा रहा था ।

चितवन जिला के प्रमुख जिला अधिकारी इन्द्रदेव यादव के अनुसार घटना आज सुबह ३ बजे की है । वीरगंज से काठमांडू की ओर आ रहे बागमती प्रदेश १५१६ नम्बर की एन्जल डिलक्स नाम का यात्रु बस और काठमांडू से गैर की ओर जा रहे गणपति डिलक्स (जिसका नं. पता नहीं है) नाम का यात्रु बस भू–स्खलन की चपेट में आ गई है । दोनों बस चितवन जिला भरतपुर महानगरपालिका वडा नं. २९ स्थित सिमताल क्षेत्र में लापत्ता है । प्रमुख जिला अधिकारी यादव के अनुसार काठमांडू से गौर की ओर जा रहे बस में ४१ और वीरगंज से काठमांडू की ओर आ रहे बस में २४ यात्रू हैं । कहा गया है कि यात्रुओं की यकिन तथ्यांक नहीं है ।
दोनों बस की अवस्था अज्ञात है । अनुमान है कि दोनों बस और यात्रुगण त्रुशुली नदी में लापत्ता हो गए है । प्रमुख जिला अधिकारी यादव ने कहा है कि सुरक्षाकर्मी घटनास्थल में पहुँच गए हैं और खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *