Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में उच्च सतर्कता, प्रशासन द्वारा अनुगमन

 

janakpurकैलास दास,जनकपुर, कार्तिक २० । भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जनकपुर भ्रमण को दृष्टिगत करते हुये कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है । मध्यमाञ्चल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रशासक शंकर प्रसाद कोइराला के नेतृत्व में आई टोली ने यह जानकारी दी है ।

क्षेत्रिय प्रशासक कोईराला से नेपाल प्रहरी के मध्य क्षेत्र का प्रहरी नायव महानिरिक्षक प्रकाश अर्याल ने सुरक्षा अवस्था के बारे में  जानकारी ली है । उन्होने जिला कार्यालय प्रमुख के साथ भी छलफल कीया है ।

नेपाल प्रहरी का प्रहरी महानिरिक्षक उपेन्द्रकान्त अर्याल गृहसचिव सूर्य प्रसाद सिलवाल, सशस्त्र प्रहरी नायव महानिरिक्षक द्वय तथा राष्टिूय अनुसन्धान विभाग का प्रमुख ने सुरक्षा अवस्था के बारे में अनुगमन कर काठमाण्डौ लौट गये है ।

विश्व के ही चिर्चित नरेन्द्र मोदी के जनकपुर आगमन को लेकर कुछ दिन पहले भारत के उच्च सुरक्षा अधिकारी ने भी यहाँ की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लिया था । धनुषा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी कृष्ण प्रसाद ढुंगाना के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था प्रति धनुषा प्रहरी गम्भीर  एवं संवेदनशील है जानकारी कराते हुए कहा कि यहाँ का सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नही है ।

क्षेत्रिय प्रशासक कोईराला ने जिल्ला प्रशासन कार्यालय धनुषा का भी अनुगमन किया है । प्रशासन के प्रत्येक फाँट फाँट में जा कार बस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली गइ है ।

जनकपुर का मठ मन्दिर एवं धार्मिक स्थलो को जिस प्रकार से रंगरोगन एवं जिर्णोद्धार होना चाहिए वह सुस्त गति में हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com