Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत रञ्जित रे द्वरा लुम्बिनी मे बोधिवृक्ष का वृक्षारोपन

 
बोधिवृक्ष
बोधिवृक्ष

लुम्बिनी (रुपन्देही), मङ्सिर २४ गते । भारतीय राजदूत रञ्जित रे ने आज सुबह भगवान् गौतमबुद्ध के जन्मस्थल लुम्बिनी मे बोधिवृक्ष का वृक्षारोपन किया है । यह पौधा भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने साथ लाये थे ।

भगवान् गौतमबुद्ध ने बोधगया मे ज्ञान प्राप्त किया था । बोधगया मे ही बोधिवृक्ष है ऊसी की कलमी पौधा राजदूत रञ्जित रे ने वृक्षारोपन किया है ।

बोधगया से ही लाई गयी बोधिवृक्ष मायादेवी मन्दिर के ठीक पश्चिम की ओर रोपा गया है ।

यह भी पढें   गणतंत्र से गुणतंत्र की ओर : अजय कुमार झा

इस बोधिवृक्ष पौधा को भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा खुद लुम्बिनी मे आकर वृक्षरोपण करने का कार्यक्रम था ।  लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने के कारण उन्होने अपनी ओर से राजदूत रञ्जित रे को वृक्षरोपण के लिये लुम्बिनी भेजा है । इसकी जानकारी लुम्बिनी विकास कोष के सूचना अधिकृत हरिध्वज राई दी है ।

ambलुम्बिनी विकास कोष के सदस्य सचिव अजितमान तामाङ ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा है कि बोधिवृक्षरोपण से लुम्बिनी का महत्व और बढ गया है क्योंकि यह भगवान् गौतमबुद्ध के जीवन से सम्बन्धित है । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का भ्रमण जनकपुर, मुक्तिनाथ और लुम्बनी मे प्राय: निश्चित था लेकिन व्यस्तता दिखाकर यह भ्रमण स्थगित कर दिया गया । जिसका तीनो जगह बिरोध भी किया गया है । बाद मे स्वयं भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने तीनो जगह भ्रमण करने का अश्वासन दे रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com